
कर्णप्रयाग, चमोली। जनपद चमोली में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी प्रत्याशियों के गांवों में उनके समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत और विजयी जुलूस निकाले जा रहे हैं। इसी क्रम में, विकासखंड कर्णप्रयाग के जाख जिला पंचायत वार्ड से रानीगढ़ पट्टी के सिदोली चोरणा गांव निवासी श्रीमती रेखा बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज की है।
श्रीमती रेखा बिष्ट ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी नौटी गांव की शोभा देवी को 118 मतों के अंतर से पराजित कर यह विजय हासिल की है। यह उल्लेखनीय है कि रेखा बिष्ट इससे पूर्व अपने गांव में प्रधान पद पर भी आसीन रह चुकी हैं, जो उनके अनुभव और क्षेत्र में उनकी पकड़ को दर्शाता है।
रेखा बिष्ट के जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर रानीगढ़ पट्टी की जनता में और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी का माहौल है। दिनेश बिष्ट, आशीष बिष्ट, रघुवीर बिष्ट, कैलाश केडियाल, दिनेश बिष्ट, पूरण सिंह चौधरी, दिनेश चंद्र डिमरी, गजेंद्र नयाल, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, पार्वती बिष्ट, काजल भंडारी, भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, दर्शन बिष्ट, पवित्रा बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, गो सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य अनिल नेगी, नितेश चौधरी, चंदा चौधरी, मुकेश नेगी, विनीत रावत, पंकज कंडारी, महावीर रावत, पंकज देवली, विजेंद्र बिष्ट, सुमेदा बिष्ट सहित कई नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस जीत को क्षेत्र के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।